बेगूं में नगरपालिका अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा की गरिमा और कांग्रेस की ममता ने किए नामांकन पेश।
बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं नगर पालिका के अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 27 की नवनिर्वाचित पार्षद गरिमा शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन से पूर्व गरिमा नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं, जहां गरिमा शर्मा और उनके प्रस्तावक बद्री जाट ने पार्षद पद की गोपनीयता एवं स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद गरिमा शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रस्तुत किया।
इस दौरान प्रभारी पूर्व जिला प्रमुख भेरूसिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, सतीश खेमका, तेजमल बोहरा, महामंत्री राकेश गुर्जी, राजेश दूगड़, गोपाल डिडवानिया, शंकर लखी , कैलाश छिपा, दर्पण शर्मा, कुलदीप डिडवानिया, नरेश सुथार ,दीपक पंचोली, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विधायक सुरेश धाकड़ के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं, कांग्रेस की ओर से भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की गई। वार्ड नंबर 2 की पार्षद ममता देवी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म प्रस्तुत किया। ममता वार्ड 2 से कांग्रेस की पार्षद बनी हैं। नामांकन के वक्त पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रंजना शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित बैरागी, पार्षद लाली देवी धाकड़, नारुलाल गुर्जर, एडवोकेट इफ्तेख़ार अजमेरी, फरीद मिर्जा और मोहम्मद नसीम , पूर्व पार्षद मुकेश खटीक, थे।

नगर पालिका के कुल 35 वार्डों में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। ऐसे में संख्या बल के लिहाज से भाजपा प्रत्याशी गरिमा शर्मा का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।









