बड़ोदिया महादेव पर 54वें नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर।
बेगूं /चित्तौड़गढ़ । श्री रामचरित मानस मंडल, बेगूं के तत्वावधान में 54वां नवरात्रि महोत्सव एवं श्रीरामचरित मानस नवाहन पारायण महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। मानस मंडल द्वारा उक्त धार्मिक अनुष्ठान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मानस मण्डल के पदाधिकारी सीए दीपक अग्रवाल के अनुसार आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर मानस पाठ में सहभागी बनने का आह्वान किया जा रहा है। आयोजन के तहत अश्विन शुक्ला प्रतिपदा, रविवार 11 अक्टूबर से अश्विन शुक्ला अष्टमी, सोमवार 19 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 7.15 बजे से श्रीरामचरित मानस का पाठ होगा। श्री बड़ोदिया महादेव सत्संग भवन में आयोजित महायज्ञ में मानस व्यास के रूप में पं. अजय शर्मा द्वारा मानस पाठ कराया जाएगा।









