Home » नेशनल » नवरात्रि महोत्सवः जोगणिया माता के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, अष्टमी पर आज होगा महारात्रि जागरण।

नवरात्रि महोत्सवः जोगणिया माता के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, अष्टमी पर आज होगा महारात्रि जागरण।

Share This Article

बेगूं/चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रमुख शक्ति पीठ जोगणियां माताजी में शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर माताजी के दर्शनों के लिए पैदल यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। आज 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी का महारात्रि जागरण होगा। महारात्रि जागरण में पूरी रात माता जी के दर्शनों की व्यवस्था रहेगी।

मेवाड़ के शक्ति पीठ जोगणियां माताजी में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, उदयपुर आदि जिलों और समीपवर्ती मध्यप्रदेश से पैदल यात्री यहां पहुंचे। जोगणियां माताजी के जयकारे के साथ पैदल यात्री हाथों में ध्वजा लेकर दर्शनों के लिए आए। ढोल नगाड़ों के साथ माता जी के दर्शन और पूजा की।

जोगणियां माता शक्ति पीठ संस्थान अध्यक्ष सत्य नारायण जोशी ने बताया कि नवरात्रि अवसर पर मेला लगा हुआ है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठहरने, पानी, बिजली, सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मंदिर और मेला प्रांगण को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

नवरात्रि महोत्सव पर जोगणियां माता में श्रीमद् देवी भागवत कथा का संगीत मय वाचन किया जा रहा है। मंदिर में दैनिक श्रृंगार, दुर्गा पाठ, शतचंडी यज्ञ, रामायण पाठ, गायत्री पुरुश्चरण, रामलीला का प्रदर्शन, भजन संध्या आदि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

महारात्रि जागरण पर पूरी रात होंगे दर्शन।

जोगणियां माताजी में रविवार को दुर्गा अष्टमी का महारात्रि जागरण होगा। महारात्रि जागरण में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि रात्रि जागरण पर पूरी रात माताजी के दर्शनों की विशेष व्यवस्था रहेगी। यज्ञ पूर्णाहुति के साथ नवरात्रि महोत्सव का समापन होगा ।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This